Tuesday, October 20, 2026
Home Politics मेडिकल कॉलेजों की फीस में बेतहाशा की गई वृद्धि को वापस ले...

मेडिकल कॉलेजों की फीस में बेतहाशा की गई वृद्धि को वापस ले सरकार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने भाजपा के नेताओं पूर्व मेयर शिव सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया, सतीश बावा, कृष्ण अरोड़ा, विजय सूद व आनंदवीर सिंह ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि सरकार ने डॉक्टरी की पढ़ाई को महंगा करके गरीब छात्रों के साथ घोर अन्याय किया है। जिससे बहुत से प्रतिभावान छात्र भावी डॉक्टर बनने से गरीबी व पैसे की कमी के कारण रह जाएंगे व शिक्षा में भी पैसे का बोलबाला होगा।

Advertisements

कहा, आदर्श मेडिकल कॉलेज के पहले से दाखिल हुए छात्रों से आगामी फीस मापदंडों के अनुसार ली जाए

उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के समय सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीसें आम व्यक्ति की पहुंच में थीं व कभी भी उन्हें बढ़ाने के लिए नहीं सोचा गया। प्राइवेट कॉलेजों की फीसें भी अन्य राज्यों के मुकाबले कम रखी गई थीं, परंतु पंजाब सरकार के नए निर्णय के अनुसार सरकारी कॉलेजों की फीसे 80 प्रतिशत से अधिक तथा प्राइवेट कॉलेजों की फीसें जो पहले ही काफी ऊंची हैं व 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दी गई है, जोकि प्रतिभाशाली छात्रों के लिए अभिशाप साबित होंगी। श्री सूद ने कहा कि आदर्श मेडिकल कॉलेज आदि संस्थाओं ने मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाकर मनमानी फीसें तय की थीं। उन्हें भी अन्य प्राइवेट कॉलेजों के बराबर लाना अवश्य ही एक सुखद पहलू है, परंतु सरकार द्वारा पहले से दाखिल छात्रों को आगामी सत्रों के लिए नए मापदंडों के अनुसार फीसे न लगा कर पिछली ऊंची दरों पर वसूलने देना कागजों तथा सरकार की मिलीभगत के संदेह को जन्म देती है।

उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों में पुराने विद्यार्थियों से भी नई दरों से फीसें लगाई जाएं। श्री सूद ने कहा कि देश पहले ही अच्छे चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। अब कोरोना जैसी महामारी के कारण डॉक्टरों की मांग और तेजी से बढ़ रही है, ऐसे समय में मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ाना अति दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार मेडिकल कॉलेजों में फीसों की बेतहाशा की गई वृद्धि तुरंत वापस ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here