Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur मिशन फतेह: अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के...

मिशन फतेह: अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के सैंपल आए नैगेटिव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में से 4817 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मिशन फतेह के अंतर्गत जहां क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप डाउनलोड करवाया जा रहा है, वहीं मास्क यकीनी बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों को जुर्माना भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए।

Advertisements

सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक 6154 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 4817 सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 1172 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि आज लैब से 370 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से दो पाजीटिव केस सामने आए है। उन्होंने बताया कि अब जिले में पाजीटिव केसों की गिनती 138 हो गई है, जबकि 3 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि 27 इनवैलिड सैंपल भी सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि आज जो पाजीटिव केस सामने आए हैं उनमें से एक मुकेरियां के गांव धर्मपुर का व्यक्ति है जो कि आर्मी कैंप जम्मू से आया था जबकि दूसरा केस मुकेरियां के गांव आलू भट्टी का है, यह व्यक्ति 6 जून को गुडग़ांव से आया था और 8 जून को इसका सैंपल लिया गया था। इसके साथ इसकी पत्नी व एक बच्चा भी था और इन दोनों के सैंपल नैगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आज 358 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here