Monday, November 2, 2026
Home Politics लद्दाख में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर समय...

लद्दाख में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर समय तैयार है भारतीय सेना: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भारतीय सेना मजबूत मनोबल के साथ लद्दाख व अन्य सीमाओं पर चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर समय तैयार है।

Advertisements

खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सीमाओं को सुरक्षित बताते हुए कहा कि सरकार बाहरी व आंतरिक सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है। खन्ना ने कहा कि बीते दिनों भारतीय सेना ने गलवान घाटी में जिस तरह चीनी सैनिकों को खदेड कर बुरी तरह परास्त किया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। खन्ना ने कहा कि आज देश का हर नागरिक सरकार व भारतीय सेना के साथ चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गलवान में जिस बहादुरी से भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को मार गिराया उससे चीन में जो घबराहट आई है वह पूरे विश्व को दिखाई दे रही है।

खन्ना ने कहा कि लद्दाख के साथ साथ चीन के साथ लगती अन्य सीमाओं पर भी भारतीय सेना पूरे मनोबल के साथ चीनी सेना का मुकाबला करने के लिए तैयार खड़ी है तथा चीनी सेना को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। खन्ना ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना आज बिना किसी राजनैतिक दबाव के ऊंचे मनोबल के साथ अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभा रही है। खन्ना ने कहा कि हम सभी देशवासी सेना का मनोबल बढ़ाने व चीन के खिलाफ अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने समूह देशवासियों से चीन निर्मित उत्पादकों का बहिषकार करने की अपील करते हुए कहा कि हम चीन निर्मित उत्पादकों का बायकॉट कर भारतीय सेना की इस लड़ाई में हम अपना योगदान डाल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here