महिला ने विचित्र बच्चे को दिया जन्म, दैविक प्रकोप के नजरिए से देख रहे लोग

logo latest

बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया है। उक्त विचित्र बच्चे के दो सिर हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं। सामान्य मनुष्यों से अलग दो की जगह चार आंखें है, और दो नाक भी है। बताते चलें कि भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सतराजेपुर गांव निवासी अमरजीत सहनी की पत्नी रविवार को सुर्य ग्रहण के उपरांत से हीं अत्यंत प्रसव पीड़ा से पीडि़त थी। परिजन उक्त महिला को पीएचसी भगवानपुर ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने जच्चा के स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

Advertisements

परिजनों ने पीड़ा से पीडि़त महिला की परेशानी को देखते हुए पास स्थित उक्त निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां देर रात प्रसव पीड़ा के दौरान उक्त महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। जिसे देखते ही उपस्थित लोग घबरा गए। विचित्र बच्चे के जन्म की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। उक्त विचित्र बच्चे को देखने के लिए आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आसपास के गांवों से जुटी ग्रामीण देहाती महिलाओं द्वारा उक्त बच्चे को दैविक प्रकोप के नजरिए से देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने जन्म के बाद जच्चा व बच्चा दोनों को खतरे से बाहर बताया था। मगर सामाचार लिखे जाने तक विचित्र बच्चे की मौत हो चुकी है जबकि जच्चा सुरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here