बूथ स्तर तक मोदी सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे कार्यकर्ता: निपुण शर्मा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:श्वेता राणा। जिला भाजपा द्वारा जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व पूर्व मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर प्रदेश की ओर से आए पत्र में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने तक की उपलब्धियों का ब्यौरा है, को घर घर तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि बूथ स्तर तक लोगों तक मोदी सरकार की जनहित नीतियां पहुँच जाए और लोग उसका भरपूर लाभ लें। इसलिए पार्टी ने इस काम को अभियान के तौर पर लिया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता के नाम चिठ्ठी और उपलब्धियों को दर्शाता पत्र हमारे कार्यकर्ता घर घर देने जा रहे है। यह हमारी मोदी सरकार की सार्थक पहल है कि सरकार अपनी किए प्रयासों को सार्वजनिक कर रही है। जिसे प्रत्येक आम व्यक्ति को जानने का हक है। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष विजय सूद, सतीश बावा, मीनू सेठी, नीति तलवाड़, सुरिंदर पोनी, अमरजीत लाडी, अश्वनी गैंद, रंजीत सिंह राणा, अश्वनी विग, भारत भूषण वर्मा, महिंदर पाल धीमान, डॉ राजीव कोहली, विपुल वालिया, यशपाल शर्मा, डॉ प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here