खन्ना के प्रयासों से सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर पहुंचा कनाडा से भारत: गोपी चंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने जिला मुक्तसर साहिब के मलोट निवासी सिद्घार्थ का पार्थिव शरीर कनाडा से भारत मंगवाने हेतु भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए केन्द्र सरकार व खन्ना का धन्यवाद किया। गोपी चंद कपूर ने इस मौके बताया कि गत दिनों मलोट निवासी सिद्घार्थ के पिता मनोज कुमार ने श्री खन्ना से संपर्क साधकर अपने बेटे की कनाडा में एक दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाने संबंधी जानकारी देते हुए कोविड-19 के कारण उसका मृत शरीर भारत पहुंचने में पेश आ रही समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया था।

Advertisements

जिसपर श्री खन्ना ने उनके बेटे की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए पिता मनोज कुमार को सिद्घार्थ का पार्थिव शरीर जल्द भारत मंगवाने का आश्वासन दिलाया था। इस उपरांत खन्ना ने तुरंत केन्द्रीय विदेश मंत्रालय से सिद्घार्थ का पार्थिव शरीर भारत मंगवाने हेतु आवश्यक जानकारी विदेश मंत्रालय को भेजी थी। कपूर ने बताया कि खन्ना के प्रयासों से 29 जून को सिद्घार्थ का पार्थिव शरीर उसकी जन्मभूमी मलोट पहुंचा तथा उसके परिवारजन उसका अंतिम दर्शन कर पाए और उसकी जन्मभूमी पर ही उसका अंतिम संस्कार हो पाया। गोपी चंद कपूर ने पूरे व्यापार मंडल की तरफ से खन्ना को जनता का मददगार बताते हुए केन्द्र सरकार व खन्ना का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की अच्छी विदेश नीति तथा भाजपा लीडरशिप की जनहितैषी सोच के चलते प्रवासी भारतियों के परिवार केन्द्र सरकार की बढिय़ा कारगुजारी से संतुष्ट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here