धीमी गति से चल रहे सडक़ निर्माण से आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, 2 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। मैड़ के पास कऱीब दो घंटे से बंद पड़ा हमीरपुर शिमला हाईवे पुलिस के प्रयासों से बहाल हो गया है। गौरतलब है कि लोग एन.एच. के सुस्त निर्माण कार्य को लेकर काफी आक्रोश में थे तथा जिसके चलते लोगों द्वाराचक्का जाम कर दिया गया।

Advertisements

जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों ने जिलाधीश हरिकेष मीणा को दिए अपने मांग पत्र में बताया कि उनके द्वारा पहले भी कई बार विभाग के एस.डी.ओ, एक्स.ई.एन से फोन द्वारा संपर्क साधा गया था और उन्हें अपनी समस्याएं बताई कि सडक़ निर्माण के चल रहे धीमे कार्य से लोगों तथा आस-पास के दुकानदारों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं और धूल-मिट्टी के कारण भी कई बीमारियां पैदा होने का भय है। लेकिन उनके द्वारा इस काम को जल्द खत्म करवाने का केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा है।

प्रशासन के हर बार के आश्वासन से तंग आकर आज लोगों ने एन.एच. पर जाम लगा दिया। करीब 2 घंटे तक लगाए इस जाम में यातायात को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिलाओं को समझा क तथा आश्वासन देकर सडक़ से जाम हटवाया और यातायात बहाल कर दिया। जाम में सैंकड़ों लोग कऱीब 2 घंटे से फँसे हुए थे। यातायात बहाल होने से एन.एच से गुजऱने वाले लोगों ने राहत की साँस ली है। इस अवसर पर मित्र बंधु शर्मा, अशोक चड्ढा. पुनीत कुमार, नरेश कुमार, सुनीता कुमारी, रजनीश कुमार आदि सहित अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here