Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur जिले में 3 और मामले पाजीटिव, 17142 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव, 21...

जिले में 3 और मामले पाजीटिव, 17142 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव, 21 एक्टिव

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश अपनीत रियात ने बताया कि जिले में अब तक लिए गए सैंपलों में 17142 व्यक्तियों के सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं व 182 व्यक्तियों ने कोरोना के खिलाफ फतेह पा ली है। उन्होंने कहा कि ठीक हुए व्यक्तियों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जा रही है, ताकि जिला वासी सावधानियां अपना कर कोरोना वायरस से बच सकें।

Advertisements

अपनीत रियात ने कहा कि जागरुकता के लिए क्वारंटीन व्यक्तियों को कोवा एप भी डाउनलोड करवाया जा रहा है ताकि वे कोविड-19 संबंधी जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले में होम क्वारंटनी किए व्यक्तियों की चैकिंग के लिए जिला प्रशासन की ओर से 135 टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए।

सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक 18497 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज 593 सैंपल लिए गए जबकि 142 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जिसमें 3 व्यक्तियों के टैस्ट पाजीटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि 1100 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है व 30 केस इनवैलिड पाए गए है। उन्होंने कहा कि अब जिले में 210 पाजीटिव केस हो चुके हैं जबकि एक्टिव केसों की गिनती 21 हो गई है। उन्होंने कहा कि आज पाजीटिव आए व्यक्तियों में एक व्यक्ति दसूहा सब-डिविजन के गांव बंगालीपुर का है जबकि दूसरा व्यक्ति होशियारपुर के गांव डडियाना खुर्द का है। यह दोनों व्यक्ति पहले से ही पाजीटिव आए एक व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण पाजीटिव पाए गए हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व 10 वर्ष तक के बच्चों को घरों में रहने की अपील करते हुए इस बीमारी के सामाजिक फैलाव को रोकने में अपना सहयोग देने के लिए कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here