Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur कोविड-19 के बाद नौकरियों हेतु चुनौतियों व संभावनाओं के विषय पर राज्य...

कोविड-19 के बाद नौकरियों हेतु चुनौतियों व संभावनाओं के विषय पर राज्य स्तरीय वैबिनार 24 जुलाई को: जिलाधीश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार कोविड-19 महामारी के बावजूद अपनी महत्वकांक्षी योजना ‘घर-घर रोजग़ार’ अभियान के अंतर्गत नौजवानों को नौकरियां मुहैया करवाने के लिए तेज़ी लाने और वैक्लपिक प्रबंध करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी देते हुए जिलाधीश अपनीत रियात ने बताया कि रोजगार सृजन व ट्रेनिंग विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे रोजगार के मौकों संबंधी जागरुक करने के लिए 24 जुलाई को कोविड-19 के बाद नौकरियां प्राप्त करने में चुनौतियों और संभावनाओं के विषय पर वैबिनार आयोजित करवाया जा रहा है, ताकि नौजवान उद्योग व अन्य संस्थाओं की जरुरतों के अनुसार रोजगार प्राप्त करने के लिए अपने आप को तैयार कर सकें।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस वैबिनार को माइक्रोसाफ्ट, एंसिस, वॉलमार्ट, पैप्सीको, डैल, एमाजौन, बी एंड डब्लयू.एस.एस.सी. जैसी नामवर कंपनियों के प्रसिद्ध पैनलिस्टों द्वारा संबोधित किया जाएगा। जिलाधीश ने कहा कि इस दौरान रोजगार सृजन व प्रशिक्षण मंत्री पंजाब चरनजीत सिंह चन्नी, विभाग के सचिव राहुल तिवाड़ी व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वैबिनार के दौरान नौजवानों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने जिले के नौजवानों को इस वैबीनार से अधिक से अधिक जुडऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस वैबिनार में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मैडिसेन, फॉर्मेसी, ह्यूमैनीटीज़, जनरल ग्रैजुएट जैसे बीसीए, बीबीए, बी. कॉम. आदि से संबंधित हजारों नौजवानों के शामिल होने की उम्मीद है।

जिला रोजगार सृजन व ट्रेनिंग अधिकारी कर्म चंद ने बताया कि यह वैबिनार 24 जुलाई, 2020 को दोपहर 3:00 बजे 2 सत्रों में करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 3:00 बजे 45 मिनट का पहला सत्र शुरु होगा व 1 घंटा 15 मिनट का दूसरा सत्र सांय 3:45 पर शुरु होगा। उन्होंने कहा कि वैबिनार में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पोर्टल पर उपलब्ध है, इच्छुक नौजवान विभाग के वैब पोर्ट http://pgrkam.com पर जाकर संबंधित वैबीनार पर क्लिक कर इस वैबीनार से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार सृजन व ट्रेनिंग अधिकारी के कार्यालय होशियारपुर के कैरियर काउंसलर आदित्य राणा के मोबाइल नंबर 8146622501 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here