
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा के समूचे कंडी इलाके में भीष्म गर्मी के कारण बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ जनता के बढ़तें रोष को देखते हुए भाजपा को आज कांग्रेस की नकामी को उजागर करने का मौका मिल गया तथा तलवाड़ा में भाजपा ने रोष प्रदर्शन करके सरकार का पुतला फूंक विरोध जताया। इस अवसर पर भाजपा नेता रघुनाथ राणा, प्रदीप पलाहा, कुलविदर काका, कैप्टन रविन्द्र सिंह, सुनील सौनी, संजीव भारद्वाज, नरेश ठाकुर, अशोक मगु,मास्टर मोहिंदर सिंह, कमलजीत बिटटा, संजीव मिनहास टिका, उमेश पिंकू,जीतेन्दर, कैप्टन मुखतार सिंह,ठाकुर सुखदेव सिंह,संजीव जख्मी,जीतू, समेत अनेक सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने कहा सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया उधर हल्का विधायक अरूण डोगरा ने एक वीडियो संदेश जारी करके भाजपा के इस प्रदर्शन को ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि मैनें उच्च लेवल पर बात करके तलवाड़ा के समूचे कंडी क्षेत्र को बिजली कटौती से राहत दिलवा दी है यहीं अब कोई कट नहीं लगेगा व फिर प्रदर्शन करने का क्या मतलब । एसडीओ जेपी शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि जब अब तलवाड़ा में कोई कट नन्ही लगेगा।











