Thursday, October 15, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा दुकानदारों को राखी के त्योहार पर मिठाईयां और राखियां खरीदने...

मुख्यमंत्री द्वारा दुकानदारों को राखी के त्योहार पर मिठाईयां और राखियां खरीदने के मौके पर मास्क मुफ़्त देने की सलाह

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य में मिठाईयां बेचने वालों और अन्य दुकान मालिकों को राखी के त्योहार पर ग्राहकों को मुफ़्त मास्क मुहैया करवाने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री इससे पहले ऐलान कर चुके हैं कि राज्य में रविवार को लॉकडाऊन लागू होने के बावजूद राखी के त्योहार की पूर्व संध्या पर 2 अगस्त को हलवाईयों की दुकानों खोलने की इजाज़त होगी और आज इस ऐलान के चार दिन बाद मुख्यमंत्री ने दुकानदारों को यह अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमीशनरों को अपने-अपने जिलों में मिठाई की दुकानों के मालिकों को ग्राहकों की तरफ से मिठाई खरीदने के मौके एक जोडा मास्क का मुफ़्त देने की सलाह देने के लिए कहा गया है जिससे लोगों में मास्क का प्रयोग को और ज़्यादा उत्साहित किया जा सके।

Advertisements

इसी तरह की सलाह अन्य दुकान मालिकों को भी दी जा सकती है कि राखियों की खरीद के मौके पर ग्राहकों को मुफ़्त मास्क बाँटे जाएँ। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा राज्य में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए मास्क के प्रयोग को सक्रियता से प्रचार किया जाये क्योंकि राज्य में पिछले कुछ हफ़्तों से कोविड केस तेज़ी से बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाजि़मी तौर पर मास्क पहनने का उल्लंघन करने पर जुर्माने में विस्तार करके पहले ही सावधान किया जा चुका है। अपने घरों में से बाहर निकलने के मौके पर मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लगाने में पहले राज्योंं में शुमार पंजाब में इस समय पर उल्लंघन किये जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है।

हालाँकि, बहुत से जिलों में बड़े स्तर पर उल्लंघन की रिपोर्टें आ रही हैं जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लोगों ने जि़म्मेदारी वाला रवैया न दिखाया तो जुर्माना राशि में विस्तार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग को बस अड्डों और अन्य ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क मुहैया करवाने वाली मशीनों लाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा गरीबों को राशन किटें देने के मौके पर मुफ़्त मास्क भी बाँटे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here