Thursday, October 15, 2026
Home Crime स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश, तीसरा ताला...

स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश, तीसरा ताला न टूटने से ढली बड़ी वारदात

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश शर्मा। कंडी क्षेत्र के तलवाड़ा की टाऊनशिप क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में एक व्यक्ति के द्वारा रुपये लूटने की कोशिश की। हालांकि बैंक के मुख्य दरवाजा पर लगे तीन तालों में से एक ताला नहीं टुटने के कारण वह वारदात को अंजाम तक नहीं पहुंचा सका। इस दौरान स्थानीय तलवाड़ा शहर की बीबीएमबी प्रबंधन की टाउनशिप कालोनी में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच के सीनियर मैनेजर सुरेश कुमार ने वताया हैं कि बुधवार की देर रात्रि के करीब 1.30 बजे एक व्यक्ति जो कि एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार हो होकर स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच तलवाड़ा के करीब खडी करने के पश्चात एक गमशे के साथ आपने मुंह पर बाँधता है।

Advertisements

फिर वह एक लोहे की राड़ को अपनी स्कूटी में से निकाल कर उसे स्कूटी की सीट पर रखने तक की उस की सारी गतिविधियां हमारे बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। उन्होंने बताया कि हैं इस घटना की सीसी टीवी कैमरे की फुटेज तलवाड़ा पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान बैंक के सीनियर मैनेजर सुरेश कुमार ने वताया हैं कि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के द्वारा बैंक के मुख्य दरवाजा पर लगे तीन तालों में से दो को उस ने तोड़ दिये गये ।लेकिन वह बैंक के मुख्य दरवाजे पर लगे एक ईनटर लोक को तौडने को नाकाम रहा।जिस के कारण वह वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सका। उन्होंने वताया हैं कि इस घटना के संदर्भ में मुझे वीरवार को जब ब्रांच को हमारे कर्ममचारी प्रति दिन की भान्ति खोलने लगे तो सारी घटना का पता चला। उन्होंने बताया है कि इस घटना के मुझे पता चला तो मैंने तुरंत ही थाना तलवाड़ा को इस सन्दर्भ मे सुचना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here