Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी सीनियर सकैंडरी स्मार्ट स्कूल का बारहवीं का नतीजा रहा शत प्रतिशत

सरकारी सीनियर सकैंडरी स्मार्ट स्कूल का बारहवीं का नतीजा रहा शत प्रतिशत

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सकैंडरी स्मार्ट स्कूल सैक्टर नंबर एक की प्रिंसिपल सरिता तेज़ी ने बताया हैं कि इस वर्ष स्कूल के बारहवीं कक्षा के परिणाम शत प्रतिशत रहनें पर व बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में मेधावी रहे स्कूल के छात्रों को नगर पंचायत तलवाड़ा की प्रधान क्षीमति मोनिका शर्मा के द्वारा सम्मानित भी किया गया हैं।

Advertisements

इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल सरिता तेज़ी ने बताया कि बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में अमन चौधरी ने 405,नीरज चौधरी ने 405 व अभिषेक ठाकुर ने 403 अंक हासिल कर क्रमश पहले,दुसरे व तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि इसी तरह से आर्टस ग्रुप में अंकुश ने 384 ,वोकेशनल ग्रूप में रजत चौधरी ने 393 व कामर्स ग्रूप में अंकुश ने 351अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे हैं ।

इस दौरान नगर पंचायत तलवाड़ा की प्रधान मोनिका शर्मा ने सरकारी सीनियर सकैंडरी स्मार्ट स्कूल सैक्टर नंबर एक की प्रिंसिपल सरिता तेज़ी को इस बात के लिए बधाई दी कि उनके सहित स्कूल के समस्त स्टाफ के द्वारा एक टीम की तरह से काम करने के सरकारी स्कूल का बढिय़ा वार्षिक परिणाम के लिए समुह स्टाफ के सहित मेधावी छात्रों के अभिभावकों को भी बधाई दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here