Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh नशा छुड़ाने वाली दवाएं देने के लिए हर छह महीने बाद किया...

नशा छुड़ाने वाली दवाएं देने के लिए हर छह महीने बाद किया जाएगा यूरीन टैस्ट शुरू : कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ ( द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार नशा छुड़ाने वाली दवाओं का दुरुपयोग रोकने के लिए हर छह महीने बाद नशामुक्ति केन्द्रों में यूरीन (पेशाब) टैस्ट जल्द शुरू करने जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार अपने फेसबुक लाइव सैशन ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान एक सवाल के जवाब में कही। लुधियाना के एक नौजवान द्वारा मुख्यमंत्री से अपील की गई कि वह ओट क्लिनिकों के लिए यह निर्देश दें कि पुरानी परंपरा के अनुसार एक समय में 10 दिनों के लिए दवा दी जाये, नहीं तो रोज की दवा लेने के लिए रोजाना लंबे समय तक लाईनों में खड़ा होकर समय बर्बाद होता है।

Advertisements

नौजवान ने कहा कि रोजाना के लम्बे इन्तजार में समय खराब होने के कारण वह हर दिन अपने काम से लेट हो जाता है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही हर छह महीने बाद यूरीन टैस्ट शुरू करने जा रही है ताकि यह यकीनी बनाया जा सके कि दवा में कोई तबदीली करने की जरूरत तो नहीं। उन्होंने कहा कि हालाँकि सरकार द्वारा 7 दिनों के लिए नशा छुड़ाने वाली दवाएँ घर लेजाने की आज्ञा दी गई है परन्तु ज्यादा मात्रा में दवाएँ नहीं दी जा सकतीं क्योंकि इससे इसके दुरुपयोग की संभावना हो सकती है। कोविड की बन्दिशों के कारण पिछले तीन महीने से ओट क्लीनिकों में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या और दवाओं के वितरण में भारी वृद्धि हुई है,

जिस कारण नशा ग्रसित लोगों के लिए दवाओं की उपलब्धता प्रभावित हुई है। जुलाई 2018 से जून 2020 तक इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में तीन गुणा वृद्धि हुई है। जुलाई 2019 में मरीजों की संख्या 1,03,553 थी जोकि जून 2020 में सिर्फ एक साल के अंदर बढक़र 3,26,301 हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here