Tuesday, October 27, 2026
Home Education 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों...

12वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को खन्ना ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ट्रिपल-एम पब्लिक स्कूल में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना एवं यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने विशेष तौर से पहुंचकर बच्चों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल पहुंचने पर एमडी प्रो. मनोज कपूर की अगुवाई में स्टाफ सदस्यों ने श्री खन्ना एवं डा. घई का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए श्री खन्ना ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Advertisements

उन्होंने बच्चों से कहा कि वह जिस भी विषय एवं क्षेत्र को चुने उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इसी प्रकार मेहनत से आगे बढ़ें तथा अच्छे नागरिक बनकर अपना कर्तव्य निभाएं। क्योंकि, एक का कर्तव्य दूसरे का अधिकार होता है तथा अगर हम अपना कर्तव्य निष्ठा से निभाते हैं तो कभी भी किसी के अधिकार का हनन नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की नींव ट्रिपल-एम व प्रो. मनोज कपूर के आशीर्वाद से रखी है।

इस दौरान प्रो. मनोज कपूर ने कहा कि शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का जो सपना देखकर उन्होंने स्कूल की शुरुआत की थी वह स्टाफ एवं बच्चों की मेहनत से अच्छे परिणाम से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल का प्रयास रहता है कि वह प्रतिवर्ष बढिय़ा परिणाम लाकर जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर प्रो. एस.के. शर्मा, प्रो. नवदीप कपूर व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here