किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ताओं ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के कार्यकर्ताओं ने टांडा श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर ब्यास दरिया पुल को जाम लगा कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका तथा और मोदी सरकार खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संघर्ष कमेटी के नेताओं ने केंद्र सरकार के किसान तथा मज़दूर विरोधी आर्डीनेंस का जमकर विरोध करते हुए मोदी सरकार के खि़लाफ़ नारेबाजी की।

Advertisements

संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान सतनाम सिंह पन्नू व् राज्य स्तरीय आगू सविंदर सिंह चुताला के दिशा निर्देशों अधीन हुए। इस रोष प्रदर्शन दौरान जिला प्रधान कुलदीप सिंह बेगोवाल , कश्मीर सिंह गिल , जसपाल सिंह टांडा तथा सरवन सिंह टाहली ने कहा कि केंद्र की सरकार की ओर से जारी किसान तथा मज़दूर विरोधी आर्डीनेंस ने कारपोरेट घरानो को फ़ायदा पहुंचाने के लिए यह फरमान जारी किये है।

उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड प्राइवेट करना , खेती मंडी तोडऩा , ठेका खेती सिस्टम लागू करना , डीज़ल पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खि़लाफ़ संघर्ष कमेटी पंजाब में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके निशान सिंह , गुरजीत सिंह , रवि टाहली , दिल बहादर , शिंगारा सिंह , सतनाम सिंह , जागीर सिंह , तरसेम सिंह , जोना गिल , गोपी टाहली , बलजीत सिंह रड़ा , जोगिंदर कौर , गुरमीत सिंह , अमरजीत कौर इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here