Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh राज्य के तीन जिलों में 1.33 लाख लीटर अवैध शराब की बड़ी...

राज्य के तीन जिलों में 1.33 लाख लीटर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ कर की नष्ट

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में अवैध शराब के धंधे के खि़लाफ़ अपनी कार्यवाहियों को तेज़ करते हुये आबकारी और पुलिस विभाग की साझी टीमों से तरफ से आज तरन तारन, फिऱोज़पुर और फाजिल्का जिलों में 1.33 लाख लीटर लाहन की बड़ी खेप नष्ट की गई। आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि पुलिस और आबकारी विभाग की साझी टीमें से तरफ से तीन जिलों में एक बड़े आपरेशन के दौरान 1,33,500 लीटर लाहन नष्ट की गई। फिऱोज़पुर और तरन तारन जिलों में तकरीबन 1,25,000 लीटर लाहन पकड़ी गई और नष्ट की गई।

Advertisements

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गाँव महालम में तकरीबन 6500 लीटर लाहन और फिऱोज़पुर जिले में तकरीबन 2000 लीटर लाहन बरामद की गई। प्रवक्ता ने आगे बताया कि फिऱोज़पुर और तरन तारन के आबकारी और पुलिस विभाग की टीम की तरफ से हरीके में सतलुज और ब्यास दरियाओं के बीच वाले क्षेत्र में साझे तौर पर छापेमारी की गई। छापमारी के दौरान लगभग 1.25 लाख लीटर लाहन समेत 26 प्लास्टिक की तरपालें और 10 लोहे के ड्रम्म बरामद किये गए। टीम ने लाहन को नष्ट कर दिया और थाना हरीके में एफआईआर दर्ज करवाई। इसी तरह एक आबकारी टीम ने पुलिस के साथ मिल कर गाँव महालम (जलालाबाद) में छापेमारी की और 70 बोतलें अवैध शराब और 6500 लीटर लाहन बरामद की। तुरंत कार्यवाही करते हुये टीम ने गाँव के एक खेत में लाहन को नष्ट कर दिया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आबकारी और पुलिस विभाग की तरफ से फिऱोज़पुर में साझा आपरेशन भी किया गया। टीम ने गाँव ढाणी दरिया वाली में छापेमारी की और गाँव में से 2000 लीटर लाहन बरामद की। इसके बाद टीम ने खेतों में लाहन को नष्ट कर दिया और केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जब तक राज्य इस संकट में से बाहर नहीं निकल जाता अवैध शराब के खि़लाफ़ कार्यवाही आने वाले दिनों में जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here