Thursday, October 22, 2026
Home Crime चैकिंग दौरान बस यात्री पठानकोट के सुखविंदर से 31,68,950 रुपये बरामद: एसएसपी...

चैकिंग दौरान बस यात्री पठानकोट के सुखविंदर से 31,68,950 रुपये बरामद: एसएसपी माहल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि दसूहा पुलिस ने एक बस की चैकिंग के दौरान 31,68,950 रुपए बरामद किए हैं। एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने जानकारी देते हुए बताया कि डी.एस.पी. दसूहा अनिल कुमार भनोट व थाना दसूहा के एस.एच.ओ. गुरदेव की ओर से कस्बा उच्ची बसी में वाहनों की चैकिंग के दौरान यह भारतीय करंसी बरामद की गई।

Advertisements

यात्री नहीं दे पाया रुपये की डिटेल, आयकर विभाग कर रहा मामले की जांच

 

उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान पठानकोट से जालंधर जा रही पनबस में सवार सुखविंदर पुत्र नंद लाल निवासी कबीर चौक पठानकोट के बैग की तलाशी पर उक्त रकम भारतीय करंसी नोट बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान सुखविंदर ने बताया कि वे पठानकोट में ज्यूलरी की दुकान पर काम करता है और जालंधर जा रहा था। लेकिन, सुखविंदर बरामद कि गई रकम के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की ओर से आगे की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here