Thursday, October 22, 2026
Home Crime हंसी पड़ी भारी! संवेदनशील मामले में 3 वरिष्ठ IPS सस्पेंड

हंसी पड़ी भारी! संवेदनशील मामले में 3 वरिष्ठ IPS सस्पेंड

तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु में एक संवेदनशील मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कथित तौर पर हल्के-फुल्के अंदाज़ और हंसी-मज़ाक को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया। मुख्यमंत्री विजय थालापथी ने भारी जन आक्रोश के बाद आर. वी. रम्या भारती सहित 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आपकों बता दें कि यह मामला उस बच्ची से संबंधित है जो मोहल्ले से लापता हो गई थी और बाद में एक तालाब के किनारे मृत पाई गई। स्थानीय लोगों और उसके परिवार ने विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल न्याय की मांग की।

Advertisements

ब्रीफिंग के दौरान, एक महिला अधिकारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को मुस्कुराते और खिलखिलाते हुए देखा गया। कई लोगों ने नाबालिग के कथित बलात्कार-हत्या मामले पर चर्चा करते समय उनके असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाया। तमिलनाडु पुलिस ने इस व्यापक रूप से चर्चित घटना के संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। सुलूर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कथित तौर पर हंसते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है, जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद सीएम द्वारा 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here