Thursday, October 15, 2026
Home Crime कल्याणपुर निवासी युवक की हत्या के कथित आरोपी एजेंट ने किया आत्मसमर्पण

कल्याणपुर निवासी युवक की हत्या के कथित आरोपी एजेंट ने किया आत्मसमर्पण

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। ट्रैवेल एजेंटों की ओर से बैंगलुरू में कत्ल किए गए गांव कल्याणपुर निवासी युवक सुरिंदरपाल सिंह पाली को मौत लिए कथित तौर पर जिम्मेवार हरमिंदर सिंह शैली ने आज सुबह दसूहा में माननीय जज महक सभ्रवाल की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजते हुए टांडा पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisements

टांडा पुलिस ने 15 जनवरी को बेंगलुरू में क़त्ल हुए पाली के क़त्ल से पहले उसके साले गोबिंद सिंह के आधार पर मुख्य सब एजेंट हरमिंदर सिंह शैली पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चक्क शरीफ, जेडी पटेल, संजीव व नरेश पटेल इत्यादि के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सुरिंदरपाल सिंह पाली की लाश छे दिसंबर को ही थाना रामनगर रूरल बेंगलुरू में पुलिस को झाड़ीओं से मिल गई थी। शैली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस ने शैली का रिमांड हासिल करने बाद आज टांडा थाना में डीएसपी रजिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस को शैली का तीन दिन का रिमांड हासिल हुआ है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ दौरान पाली के क़त्ल संबंधी व गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए हरेक पहलुओं पर जांच करेगी। बेंगलुरू पुलिस की सहायता से जांच करते हुए शैली के बाद पाली के सभी क़ातिलों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here