बजरंग दल हिंदुस्तान ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का फूंका पुतला

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। बजरंग दल हिंदुस्तान के पंजाब के युवा विंग के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह की ओर से हल्का चब्बेवाल जिला होशियारपुर में आम आदमी पार्टी के पूर्व एमएलए जरनैल सिंह का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। जरनैल सिंह जोकि फेसबुक पर पिछले लंबे समय से देश विरोधी गतिविधियां चला रहा था तथा हिंदू धर्म का गलत प्रचार कर रहा था। पिछले दिनों जरनैल सिंह द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई जिस संबंध में आज इसका पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया है। खालिस्तान की मांग करने वाला जरनैल सिंह पूरी तरह अंधा हो चुका है। पिछले कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी पंजाब के अमन अरोड़ा चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौ माता के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की थी।

Advertisements

बजरंग दल हिंदुस्तान इन दोनों को खुली चेतावनी देता है कि अगर उन्होंने पूरे हिंदू समाज से माफी नहीं मांगी तो बजरंग दल हिंदुस्तान की ओर से पूरे देश में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। और बजरंग दल हिंदुस्तान प्रशासन से आम आदमी पार्टी के इन दोनों नेताओं खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग करता है। लगभग सारे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हिंदू विरोधी गतिविधियों में अक्सर शामिल रहते हैं। जो विदेशी फंड आम आदमी पार्टी को मिलता है उसकी आड़ में आम आदमी पार्टी हमारे देश में खालीसतान का माहौल बनाने में लगी हुई है जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी वाले दिन सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की एक बहुत बड़ी सोची समझी साजिश है और आम आदमी पार्टी द्वारा दंगे भडक़ाने की एक चाल है। बजरंग दल हिंदुस्तान प्रशासन से आम आदमी पार्टी के इन दोनों नेताओं के खिलाफ जल्द से जल्द एफ आई आर दर्ज करने की मांग करता है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करता है। अगर इन दोषियों को जल्द से जल्द पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार ना किया गया तो कट्टर हिंदू सडक़ों पर निकलेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here