पीसीटी हयूमैंटी ने झुग्गी-झोपड़ी के लोगों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पी.सी.टी हयूमैन्टी होशियारपुर की ओर से 74वां स्वतन्त्रता दिवस बलवीर कालौनी होशियारपुर की झोंपडिय़ों में मनाया गया। यहां झंडा फहराने की रस्म डा. एम. जमील बाली तथा फिल्म कलाकार नीटू पंधेर ने अदा की। पी.सी.टी हयूमैनटी के फाउंडर जोगिंदर सिंह सलारिया के दिशा निर्देशानुसार यह कार्यक्रम समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों के साथ आयोजित किया गया जिसका संचालन रंगकर्मी अशोक पूरी ने किया। 74वां स्वतन्त्रता दिवस मनाने के अवसर पर संचालक एैली अशोक पूरी ने बताया कि पी.सी.टी ह्यूमैन्टी के फाऊंडर जोगिन्द्र सलारिया का संदेश ’’ भाई बांटना सीखो, पी.सी.टी. ह्यूमैन्टी बांटती है, मांगती नही, हमें गुरू नानक देव जी के फलसफे -कीरत करो, नाम जपो तथा वंड के छको’’ को अपनाना चाहिए।

Advertisements

इस अवसर पर होशियारपुर के मशहूर समाज सेवक बुद्धिजीवी चिन्तक डा: एम.जमील बाली ने पी.सी.टी. की ओर से किये जा रहे नि:स्वार्थ कार्यों के लिए मुबारकबाद दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीटू पंधेर, खलील अहमद, पुष्पिन्द्र शर्मा, संदीप कपूर, सुमेश कुमार, महेश कुमार तथा गगनदीप का विशेष योगदान रहा है। कार्यक्रम के आखिर में कार्यक्रम संचालक अशोक पूरी ने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस पर उपेक्षित वर्ग के देशवासियों में देश भक्ति पैदा करने के लिए सबर-संतोष को पहला आधार बनाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि पी.सी.टी. की ओर पहले एक मैडिकल कैंप लगाया गया था तथा अब इनकी ओर से समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों की सहायता तथा विद्यार्थियों में देश भक्ति जगाने के लिए कार्यक्रम किये जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here