पंजाब की जवानी नशे के मकडज़ाल में सिसकती हुई बेबस है: शिंगारी

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरुओं पीरों और पैगंबरों की धरती पंजाब पांच दरियाओं के कारण प्रसिद्ध थी परन्तु जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अस्तित्व में आई है शराब और नशों का छठा दरिया बह रहा है। उक्त चर्चा गांव डडियाल में भाजपा के मंडल महामंत्री एडवोकेट शुभ सरोच के निवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शिंगारी ने की। रवि तथा शुभ सरोच ने कहा पंजाब की जवानी नशे के मकडज़ाल में सिसकती हुई बेबस है उन्होंने कहा कैप्टन साहब पंजाब के लोगों के मसलों के हल के लिए बिल्कुल अनजान बनी हुई है। उन्होंने कहा कैप्टन साहब लोगों की आवाज सुनने की बजाय आवाज दबाने का काम कर रही है।

Advertisements

रवि शिंगारी तथा शुभ सरोच ने कहा पवित्र गुटका साहब की सौगंध खाकर सत्तासीन होने वाले कैप्टन अपने वादे कैसे भूल गए और पंजाब की जनता बुरी तरह से परेशान है। उक्त दोनों नेताओं ने कहा कांग्रेस के नेता शराब और रेत माफिया के असली लीडर हैं। रवि शिंगारी तथा शुभ सरोच ने कहा अब जब कि लोग शराब पीकर मरने लगे तो सरकार ने लाहन पकड़ कर नाटकबाजी शुरू कर दी है। जबकि जहरीली शराब अवैध फैक्ट्रियों में बन रही है। उन्होंने कहा सरकार की नीतियों से परेशान लोग आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को चलता कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here