
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया की पार्टी के काम में मजबूती लाने के लिए होशियारपुर जिले को 2 जोनों में बांटा गया है। जोन एक जिसमें होशियारपुर व शामचौरासी विधानसभा के प्रभारी के तौर पर महामंत्री विनोद परमार को नियुक्त किया गया है। इसी तरह जोन 2 में पड़ते चब्बेवाल व गढ़शंकर विधानसभा के प्रभारी के तौर पर महामंत्री मीनू सेठी को नियुक्त किया गया है।

श्री शर्मा ने बताया कि दोनों महामंत्री अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पड़ते मंडलों की रचना से लेकर पार्टी की तमाम गतिविधिओं को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए समन्वय का काम करेंगे। आने वाले दिनों में इसी तरहा मंडल सतर पर प्रभारिओं की नियुक्तियां भी जल्द की जाएगी।












