Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट ने हरिद्वार में लगाया गया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट ने हरिद्वार में लगाया गया निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

camp-vaid-suman-haridwara

-धनवंतरी वैद्य मंडल पंजाब के वैद्यों ने निभाई सराहनीय सेवाएं-
होशियारपुर (द स्टैलरन न्यूज़)। भामेश्वरी मिशन ट्रस्ट भाम की तरफ से हरिद्वार में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में धनवंतरि वैद्य मंडल पंजाब के सदस्यों ने सेवा करते हुए मरीजों की जांच कर उन्हे दवाईयां दी। इस मौके पर प्रधान वैद्य सुमन सूद ने कहा कि धनवंतरि वैद्य मंडल पंजाब उषा माता जी के आर्शीवाद से हर साल यहां पर चिकित्सा शिविर लगाता है। इससे उन्हे पवित्र नगरी के लोगों के साथ साथ बाहर से आए यात्रियों की सेवा करने का भी मौका मिलता है। उन्होने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली संसार की सवसे पुरानी चिकित्सा प्रणाली है। इस से रोग को पूर्ण रुप से ठीक किया जा सकता है

Advertisements

तथा इस का कोई साईड इफैक्ट नही होता। शिविर के दौरान एक हजार के करीव लोगों की जांच कर उन्हे दवा दी गई। इस मौके पर वैद्य चंद्रशेखर, इकवाल सिंह मठारु, हरजीत सिंह, धरमिंदर कुमार, रविंदर कुमार, हरभजन सिंह, कुरुक्षेत्र से वैद्य अमित गुलियानी ने सेवा की । अंत में ट्रस्ट की प्रमुख बहव विनोद ने सभी वैद्यो का सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here