निरंकार को अंग संग समझ कर सिमरन करने से विश्वास पक्का होता है: बहन कमला सेतिया

mata-kalma-setia-ji-nirankaar

होशियारपुर (द स्टैलरन न्यूज़)। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा से संत निरंकारी मिशन की ब्रांच होशियारपुर में माता सुभदरा देवी जी के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके केन्द्रीय प्रचारक बहन कमला सेतिया जी चंडीगढ़ वालों ने प्रवचन करते हुए कहा कि विश्वासी भक्तों के हमेशा ही बेड़े पार होते है, बस कमी सिर्फ विश्वास की ही होती है। सतगुरु की शरण में जाकर इस निरंकार की जानकारी करके इसको अंग संग समझ कर सिमरन करने के साथ गुरसिख का विश्वास पक्का होता है। हमेशा ही पक्के गुरसिखों का संग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा अपने बच्चों को सुख सुविधाएं जरूरत के समय अपने आप ही प्रदान कर देता है। बस जरूरत है तो इस पर पूर्ण विश्वास को कायम रखने की। सतगुुरु हमेशा प्यार का पाठ ही दुनिया को पढ़ाता है। जब इंसान इंसानों के साथ

Advertisements

प्यार करता है, तो यह इंसान की परमात्मा को मानने की निशानी होती है। इंसान के जीवन में दुख सुख तो आते ही रहते है, यह जीवन के दो पहलू है। इंसान जब दुख आता है तो परमात्मा के साथ गिले शिकवे शुरू कर देता है पर गुरसिख उसको परमात्मा का भाणा समझ कर मानता है, उसमें भी अपने भलाई समझता है। इन बातों का जिक्र सारे ही धार्मिक ग्रंथों में भी आता है कि भगतों ने हमेशा परमात्मा के भाणें को मि_ा करके मानता है। उन्होंने महात्मा अवनीत जी का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह सत्संग में जाते थे तो पूर्ण तौर पर सत्संग में शामिल हुए थे। सत्संग दौरान सतगुरु के आए हुक्मों को अपने जीवन में अपनाते थे व दूसरों को प्रेरित करते थे, इसी कारण ही उनके जीवन का जिक्र मौके के सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी भी अपने वचनों में करते है। उन्होंने अंत में सभी को सतगुरु के

बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया ताकि हमारा जीवन भी भगत अवनीत जैसा बन सके। इस दौरान होशियारपुर की मुखी माता सुभदरा देवी जी ने आए हुए संतो महापुरुषों व संगतो का धन्यवाद किया। इस मौके कमला सेतिया जी के साथ महात्मा सतीश सेतिया, कुसुम भाटिया, संयोजक गढ़शंकर महात्मा कवि दत्त जी, संचालक बाल किशन, शिक्षक देविंदर बोहरा बोबी, निर्मल दास, बख्शी सिंह आदि सहित भारी संख्या में संगत उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here