Friday, October 23, 2026
Home Latest लीवर सर्जन सुजीत ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच...

लीवर सर्जन सुजीत ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच शुरू

Woman’s burnt body found under mysterious circumstances

गुरुग्राम(द स्टैलर न्यूज़)। गुरूग्राम के सेक्टर-47 स्थित हिवो सोसायटी निवासी मेदांता अस्पताल के डाक्टर ने अपने फ्लैट की 8वीं मंजिल से कूदकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान डा. सुजीत के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे।

Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। पता चला है कि मृतक सुजीत पिछले 3 साल से मेदांता अस्पलात में लीवर सर्जन थे और उनकी पत्नी भी पश्चिम बंगाल में एक डाक्टर के रूप में सेवाएं निभा रही हैं। जानकारी अनुसार आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस घटना में पत्नी से झगड़े की बात भी सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here