Friday, October 23, 2026
Home Punjab हथियारबंद लुटेरों ने बुजुर्ग से लूटे 2 लाख 80 हजार

हथियारबंद लुटेरों ने बुजुर्ग से लूटे 2 लाख 80 हजार

robbery-with-finance-company-magaer-jalandhar-punjab

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। जिला लुधियाना में दिन-दिहाड़े बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों द्वारा एक बुजुर्ग से 2 लाख 80 हजार लूटकर फरार होने से घटना से पूरे इलाके में दहश्त का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग कुलजीत निवासी जमालपुर कालोनी ने बताया कि वह आज अपने स्कूटर पर सवार होकर गिल रोड पर इंडसंड बैंक लुधियाना में जैसे ही पैसे जमा करवाने के लिए अंदर जा रहा था तो एक युवक ने रिवाल्वर आया जबकि उसके दो साथी थोड़ी दूरी पर बाइक पर थे।

Advertisements

रिवाल्वर पकड़े हुए युवक ने आते ही उन्हें जोर से धक्का मारा और उसके हाथ में पकड़े 2 लाख 80 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here