
तेलंगाना (द स्टैलर न्यूज़)। विवादित बयानों के चलते अकसर चर्चा में रहने वाले तेलंगाना के विधायक टी-राजा सिंह को फेसबुक ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने प्लेटफार्म से बैन कर दिया। इस फैसले पर भाजपा के विधायक टी-राजा ने कहा कि वह फेसबुक द्वारा उनपर की गई कार्रवाई को स्वीकार करते हैं लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फेसबुक पर भडक़ाऊ संदेश देने वाले वह अकेले नहीं हैं, बल्कि और भी कई पार्टियों से जुड़े नेता भी फेसबुक के माध्यम से ऐसा करते हैं, जिसपर भी ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उनके नाम पर जितने भी कार्यकर्ता और उनके फॉलोअर्स ने उनके नाम से पेज खोले थे, उन्हें बंद कर दिया गया है, जिसके लिए वह फेसबुक के अधिकारों को स्वीकार करते हुए इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद करते हैं।












