एडवोकेट विकास शर्मा राष्ट्रीय युवा वाहिनी के कानूनी सलाहकार नियुक्ति  

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी जिला होशियारपुर की एक बैठक जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा ने एडवोकेट विकास शर्मा को राष्ट्रीय युवा वाहिनी के कानूनी सलाहकार नियुक्त किया तथा हरी सिंह सैनी को कार्यकारणी के सदस्य चुना गया।

Advertisements

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी के द्वारा किए जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग राष्ट्रीय युवा वाहिनी से जुड़ रहे है। आने वाले लोगों का राष्ट्रीय युवा वाहिनी पूरा सम्मान करेगी। संगठन की मजबूती के लिए मिलकर सहयोग से कार्य करेंगे ताकि संगठन व सनातन धर्म की जड़े मजबूत हो सके।

इस मौके पर जिला उप प्रधान असीम कपूर शालू, जिला महा सचिव सुखबीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कुमार साहिल वधवा, शिव पराशर जिला कोषाध्यक्ष, अनमोल जैन जिला संगठन मंत्री, विकास शर्मा जिला कार्यकारणी सदस्य,मुनीष शर्मा , सदस्यता प्रभारी सोनू जैन , वरूण शर्मा, दीपक पूरी , भारत अग्निोहत्री, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।
फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here