Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur बीबीएमबी की जमीन पर हो रहा था कब्जा, अधिकारी ने मौके पर...

बीबीएमबी की जमीन पर हो रहा था कब्जा, अधिकारी ने मौके पर पहुंच रुकवाया काम

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। नगर पंचायत तलवाड़ा के वार्ड नंबर दो पुली नंबर दो के पास बीबीएमबी की करोड़ों की जमीन पर हो रहा कब्जा बीबीएमबी के केवल नामक अधिकारी ने आकर मौका देखा और तुरंत काम बंद करवाया। इस मौकेे पर बीबीएम के अधिकारी ने बताया की कब्जा कर रहे लोगो को काम बंद करने को बोल कर काम बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा सोमवार को निशान देई की जाएगी जो पोल बीबीएमबी की जमीन पर लगाए गए है वह हटा दिए जाएंगे।

Advertisements

मोहल्ला निवासियों में से ज्योति गौतम ने बताया कि हमारी बहुत पुरानी गली जोकि सरकारी पैसे से पक्की भी करवाई गई है। कब्जाधारियों ने इस सरकारी बनी गली को भी उखाड़ कर नगर पंचायत की लाखों की गली को भी नुकसान किया है। मोहल्ला निवासियों ने आरोपियों पर कड़ी कारवाई करने की मांग की है। शनिवार की छुट्टी होने के कारण तलवाड़ा के चीफ से संपर्क नहीं हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here