
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य में आज धान की खऱीद के पहले दिन सरकारी एजेंसियों द्वारा 3,590 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। यह खऱीद प्रक्रिया राज्य के 10 जि़लों में की गई है। जिनमें धान की आमद शुरू हो गई थी। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि खऱीद प्रक्रिया के पहले दिन राज्य की मंडियों में 3,531 मीट्रिक टन धान की फ़सल सरकारी एजेंसियों द्वारा और 59 मीट्रिक टन मिलरज़ द्वारा खऱीदा गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के दस जिलों की 98 मंडियों में खऱीद प्रक्रिया के पहले दिन 22,040 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। खाद्य मंत्री ने किसानों से अपील की कि वह धान की फ़सल को सुखा कर ही मंडियों में लेकर आएं।












