सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया गया 10 किलोमीटर “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर जालंधर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमैंट तथा उसके तत्वाधान से फिट इंडिया रन के तहत 15 अगस्त से 2 अक्तूबर तक पूरे भारत में खेल-कूद की विविध गतिविधियों का आयोजन किया। जिसके तहत वर्तमान समय में कोविड महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी के साथ-साथ खुद को फिट रखने की आवश्यकता के लिए फिट इंडिया रन मुहिम की शुरूआत की गई है।

Advertisements

इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद और शारीरिक क्षमता के अनुसार दौड़ सकता है या चल सकता है। पिछले 14 अगस्त को फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री कृष्ण रिजिजू ने किया था। इस पहल को सफल बनाने के लिए सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर की समस्त प्रतिष्ठानों में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यालय, जालंधर सीमा सुरक्षा बल के समस्त अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ कार्मिकों के परिजनों ने बड़ी संख्या में जागरूकता फैलाने और इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया।

समस्त अधिकारियों जवानों व कार्मिकों के परिजनों ने मिशन को सफल बनाने के लिए दिया सहयोग

इसी कड़ी के तहत 2 अक्तूबर को फ्रंटियर मुख्यालय बीएसएफ जालंधर में भारत सरकार के फिट इंडिया मुवमेंट के तहत 10 किलोमीटर की दौड़/ वॉक का आयोजन किया गया। मुख्यतिथि महीपाल यादव महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर ने ध्वज दिखाकर दौड़ की शुरूआत की तथा उपस्थित सभी कार्मिकों के लिए फिट इंडिया की महत्ता बताते हुए कहा कि यह तन और मन दोनों को स्वस्थ्य रखने का एक साधारण उपाय है। इसके द्वारा एक जवान अपने जीवन में उत्पन्न हुए सभी प्रकार के तनाव को कम कर सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर के सभी अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिजनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here