Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने शहीद हवलदार कुलदीप के परिवार के मैंबर के लिए नौकरी...

मुख्यमंत्री ने शहीद हवलदार कुलदीप के परिवार के मैंबर के लिए नौकरी व 50 लाख रुपए ऐक्स-ग्रेशिया का किया ऐलान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सरहद पार से गोलीबारी में शहादत का जाम पीने वाले 15 सिख लाईट इनफैंटरी के हवलदार कुलदीप सिंह के परिवार के मैंबर के लिए सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए ऐक्स-ग्रेशिया का ऐलान किया है।

Advertisements

शहीद को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए और दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार कुलदीप सिंह ने मुल्क के लिए दुश्मन के साथ लोहा लेते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी और उनके इस महान बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा जो हमारी आने वाली पीढ़ीयों के लिए एक प्ररेणा का स्रोत रहेगी। जि़क्रयोग्य है कि शहीद के पिता ऑनरेरी कैप्टन मोहन सिंह ने भी सेना में इसी यूनिट में अपनी सेवा निभाई और इस समय उनके तीन भाई सिख लाईट इनफैंटरी रेजीमेंट में देश की सेवा कर रहे हैं।

शहीद हवलदार कुलदीप सिंह होशियारपुर जि़ले के गाँव राजू दवाखरी के निवासी थे और अपने पीछे अपने माता-पिता और पत्नी के अलावा आठ साल का बेटा और 10 साल की बेटी छोड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here