चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर बिना टोल फीस दिए निकलवाए जा रहे हैं वाहन

टांडा-उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर पठानकोट हाईवे पर चौलान्ग टोल प्लाज़ा पर किसानों की ओर से खेती कानूनों के विरोध में लगाया गया धरना आज 6 वें दिन भी जारी रहा। धरने में आने वाले किसान मज़दूर तथा अन्य वर्गों के लोगों के लिए इलाके के अलग अलग गाँवों की ओर से चाय पानी तथा लंगर का प्रबंध किया जा रहा है।

Advertisements

अक्तूबर 15 तक लगाए जा रहे इस धरने की अगवाई करने वाले प्रधान जंगवीर सिंह चौहान सतपाल सिंह ने कहा कि 30 किसान संगठनों के अगले प्रोग्राम देने के बाद 15 अक्तूबर के बाद संघर्ष की नई रूपरेखा त्यार की जाएगी तथा यह संघर्ष काले किसान मारू खेती कानूनों के रद्द करवाने तक जारी रहेगा। रोष प्रदर्शन दौरान बड़ी संख्या में किसानों, मज़दूरों ने केंद्र की मोदी सरकार के खि़लाफ़ नारेबाजी की।

इस मौके पर बलबीर सिंह सोहियां, कुलविंदर सिंह सैदूपुर,करमजीत सिंह जाजा, गुरबख्श सिंह नीला, अमरजीत सिंघ संधू, मलकीत सिंह मोदी क़ुराला,अमरजीत सिंह क़ुराला, सौदागर सिंह नीला,गुरमुख सिंह बाजवा,सुखजीत,बलविंदर सिंह कोटली, जरनैल सिंह क़ुराला, हीरा , परमिंदर सिंह रसूलपुर,सुखदेव जाजा, बलबीर सिंह ढट्ट , जथेदार अवतार सिंह, बलविंदर सिंह बब्बु, मंजीत सिंह खालसा, दविंदर सिंह मूनक ,प्रदीप सिंह मूनक,अमन सैदूपुर, सुखविंदर सिंह अरोड़ा, दलजीत सिंह ,तजिंदरपाल सिंह चीमा, अजीत सिंह रूपतारा इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here