Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur ब्लाक स्तरीय दूसरे दिन के मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने मैदान में बहाया...

ब्लाक स्तरीय दूसरे दिन के मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने मैदान में बहाया पसीना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब सरकार के खेल व युवक सेवाएं विभाग की ओर से खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय खेल का पहला चरण जिला होशियारपुर के पांच ब्लाकों में करवाया जा रहा है, जिसमें 3 सितंबर को खेल के दूसरे दिन अलग-अलग खेल में टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ब्लाक गढ़शंकर में अंडर-17 लडक़ों के कबड्डी नेशनल स्टाइल में हैबोवाल पहले जबकि पंडोरी दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह अंडर-21 रस्सा कस्सी के मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल पोसी ने स्वर्ण व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैनीवाल ने रजत पदक जीता। लड़कियों के खो-खो मुकाबले में एस.बी.एस सदारपुर ने पहला व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

ब्लाक होशियारपुर-2 में अंडर-17 नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबलों में जी.एस.एस. बोहन विजेता रहा जबकि जी.एच.एस नंगल शहीदां दूसरे स्थान पर  रहा। अंडर-17 फुटबाल के मुकाबलों में बोहन व आक्सफोर्ड स्कूल में कांटे की टक्कर हुई व बोहन विजेता रहा। अंडर-21 फुटबाल में बोहन व शेरगढ़ के मुकाबले में भी बोहन ने पहला स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स के मुकाबले भी रोचक रहे। इन मुकाबलों में अंडर-17 लडक़ों की 400 मीटर रेस में अभिषेक पहले, वंश दूसरे व मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-55 से 65 आयु वर्ग के 400 मीटर मुकाबलों में गुरमीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। खो-खो अंडर-14 लड़कियों में रयात-बाहरा ने पहला व बोहन स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों के खो-खो मुकाबलों में नारु नंगल स्कूल विजेता रहा जबकि बोहन स्कूल रनरअप रहा। अंडर-19 में खडक़ां स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह खो-खो लडक़ों के अंडर-14 मुकाबलों में बोहन स्कूल, अंडर-17 में नारु नंगल स्कूल व अंडर-19 में खडक़ां स्कूल विजेता रहे।

ब्लाक टांडा में एथलेटिक्स के 60 मीटर के अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में कनिकादीप कौर पहले, मानवी दूसरे व स्नेहा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। एथलेटिक्स के अंडर-17 लडक़ों की 1500 मीटर रेस में आलोक कुमार पहले, शिवम दूसरे व मानव कुमार तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों की 1500 मीटर रेस में बलप्रीत कौर पहले, तान्या दूसरे व डिंपल कुमारी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लडक़ों की 1500 मीटर में अजय कुमार पहले, मनप्रीत सिंह दूसरे व हरदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लडक़ों की 100 मीटर रेस में अंडर-17 में हरमनजोत सिंह पहले, अशोक कुमार दूसरे व सिमरनजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा जबकि अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में पूनम पहले, रुबी दूसरे व जपनूरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-21 लडक़ों की 100 मीटर रेस में गुरअमृत पहले, आकाशदीप सिंह दूसरे व अनुज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के मुकाबले में किरनदीप कौर पहले, दीपाली जैन दूसरे व अंशिका ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। वालीबाल अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोड़ा बघियाड़ी पहले, गुरु गोबिंदर सिंह स्कूल नैनोवाल वैद दूसरे व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी डंडियां तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोड़ा बघियाड़ी पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहूरा दूसरे व गुरु गोबिंद सिंह नैनोवाल वैद तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वालीबाल अंडर-21 मुकाबलों में बसी जलाल पहले, खरलाख दूसरे व बोदन कोटली तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के अंडर-14 रस्सा कस्सी मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल देहरीवाल पहले, झांवा दूसरे व मसीतपाल कोट तीसरे स्थान पर रहा जबकि अंडर-17 लडक़ों के मुकाबलों में खुड्डा पहले, मुरादपुर नरियाल दूसरे व जोड़ा बघियाड़ी तीसरे स्थान पर रहा।

ब्लाक तलवाड़ा में अंडर-17 लडक़ों के शाट पुट मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ सीकरे का रोहित पहले, विकास दूसरे व नवदीप तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लडक़ों की 200 मीटर रेस में मनप्रीत पहले, आदित्य दूसरे व रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहा। लडक़ों की 100 मीटर रेस में आकाशदीप पहले, अर्श कुमार दूसरे व अमन कुमार तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लड़कियों की 1500 मीटर रेस में अंजली पहले, साक्षी दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 लडक़ों के रस्सा कस्सी मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल तलवाड़ा सैक्टर 2 पहले, अंडर-17 में सरकारी स्कूल तलवाड़ा-2 ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-21 से 30 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा विजेता रहा जबकि लड़कियों के अंडर-14 रस्सा कस्सी मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल भोल कलोता व अंडर-17 मेंं भवनौर क्लब पहले स्थान पर रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here