Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur हैदरी मस्जिद सराफां बाजार में इमाम हुसैन की याद में शोक सभा...

हैदरी मस्जिद सराफां बाजार में इमाम हुसैन की याद में शोक सभा का आयोजन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। हैदरी मस्जिद, सराफां बाजार होशियारपुर में इमाम हुसैन की याद में चालिसवा शोक सभा का आयोजन सैय्यद मुजेद हुसैन की अध्यक्षता में करवाया गया। इस आयोजन में दूर-दूर से हर धर्म के लोग पहुंचे। इस अवसर पर सैय्यद मुजैद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन ने पैगम्बर मोहम्मद जी और हजरत अली के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए अपनी सारी जिंदगी दुनिया को सच्चाई का रास्ता दिखाया, हर मज़हब के लोगों को आपस में मिल कर रहने का संदेश दिया। इस तरह सारी जिंदगी इंसानियत की सेवा करते हुए करबला पहुंचे।

Advertisements

यहां पर यजीद द्वारा आपको पूरे परिवार और चाहने वालों सहित शहीद कर दिया। आपकी शहादत के वक्त भी आपने लोगों को यही सिखाया कि कभी भी सच्चाई का रास्ता नहीं छोडऩा चाहिए चाहे कितनी भी मुश्किल आ जाए। अपने रब पर हमेशा यकीन रखो और कभी किसी का बुरा मत करो। इस अवसर पर चांद हुसैन, दिलाबर हुसैन, आफताब हुसैन, जाकिर हुसैन, नाजिर हुसैन, आसिफ हुसैन तथा हिदायत हुसैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here