Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh तृप्त बाजवा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व उप-कुलपति डा. जोगिन्द्र सिंह के...

तृप्त बाजवा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व उप-कुलपति डा. जोगिन्द्र सिंह के निधन पर जताया दुख

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के पूर्व उप-कुलपति डा. जोगिन्द्र सिंह पुआर के देहांत पर गहरे दुख व्यक्त किया है। डा. पुआर एक प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्रीय और सफल प्रशासक थे जिन्होंने 1993 से 1999 तक पंजाबी यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति के तौर पर सेवाएं निभाई। वह अपने पीछे पत्नी रतनेश और बेटी मनिन्दर छोड़ गए।

Advertisements

डा. पुआर के देहांत पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुये उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री ने अकाल पुरुष के आगे दिवंगत को अपने चरणों में स्थान देने और दुख की इस घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की। डा. पुआरा पंजाबी भाषा के महान मुदई थे। उन्होंने पंजाबी व्याकरण संबंधी कई किताबें लिखीं। उन्होंने देशसवेक अखबार के संपादक के तौर पर भी सेवाएं निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here