Saturday, October 24, 2026
Home Education 19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने दी आज्ञा, जारी किए कड़े...

19 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने दी आज्ञा, जारी किए कड़े निर्देश, नहीं खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हाल व एंटरटेनमैंट पार्क

चण्डीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में कोरोना महामारी के दिन-प्रतिदिन कम हो रहे मामलों के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से हिदायतों की पालना करते हुए धार्मिक त्योहार मनाने की सशर्त मंजूरी दे दी है। जिसके तहत मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हाल एवं एंटरटेनमैंट पार्क आदि खोलने की आज्ञा नहीं दी है। इन नए आदेशानुसार पंजाब में दशहरा महोत्सव कड़े नियमों के तहत संचालित किया जा सकेगा।

Advertisements

केन्द्र सरकार की तरफ से अनलॉक-5 के तहत मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल और मनोरंजन पार्क आदि खोलने की अनुमति मिल गई है लेकिन अभी कैप्टन सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि अभी इन संस्थानों को खोलने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। पिछले दिनों पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश में 15 अक्तूबर से चरणबद्ध ढंग से स्कूल खोलने की आज्ञा दी गई थी, लेकिन इस फैसले को वापिस ले लिया गया था, जिसपर पुन: विचार कर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सहमति मिलने के बाद 19 अक्तूबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने की आज्ञा दे दी गई है। जिसके तहत स्कूल को अच्छे से सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा तथा स्कूल आने वाले बच्चों द्वारा नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here