Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

एक किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़, 15-10), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास से पुलिस ने एक तस्कर को करीब एक किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements

एसएसपी पुंछ रमेश अनगरल ने वीरवार को यहां बताया कि 14-15 अक्टूबर की दरमियानी रात को डीएसपी जहीर अब्बास जाफरी के नेतृत्व में मेंढर के थाना प्रभारी मंजूर कोहली के साथ पुलिस दल ने मंकोट में नाका लगाया। और जांच के दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस दल ने उसे पकड़ लिया।


उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक करीब किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर व मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here