Sunday, October 18, 2026
Home Politics कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों संग लड्डू बांट कर मनाई खुशी

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसानों संग लड्डू बांट कर मनाई खुशी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों तथा गरीबों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले लेते आई है इसी के तहत अब मुख्यमंत्री पंजाब ने एक बार फिर अपने फैसले पर अडिग रहकर पंजाब की किसानी बचाने के लिए किसानों के पक्ष में बिल पास किया है। इस बिल के तहत किसानों को आगे बढऩे में मदद मिलेगी और अपना भविष्य संवारने में भी कामयाब होंगे।

Advertisements

उक्त बात चब्बेवाल की मंडी में किसानों के साथ खुशी बांटने गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पंजाब में किसानों और खेत मजदूरों को केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों से बचाने के लिए बिल पेश किए हैं, जो बिल खपतकारों को अनाज की जमाखोरी और कालाबाजारी से बचाएंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के इस प्रावधान से पंजाब के हर वर्ग में खुशी की लहर है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सभी को बधाई दी और मंडियों में आए किसानों और मजदूरों को लड्डू बांटे। इस मौके पर किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखते ही बन रही थी। किसान भाईयों ने पंजाब सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर कुलदीप कौर जिला परिषद सदस्य, विपन ठाकुर, मेजर सिंह सरपंच डविडा अहिराणा, जोध, जसपाल सिंह, जस्सा मरनाइयां, हैप्पी सिंबली, मेजर स्लेमपुर, मास्टर रेहम राजपुर भाईयां आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here