Friday, October 23, 2026
Home Himachal भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली ग्रांट के लिए करें आवेदन

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली ग्रांट के लिए करें आवेदन

 ऊना(द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय सैनिक बोर्ड के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने की कट ऑफ तिथियां निर्धारित कर दी गई है। पात्र पूर्व सैनिक अथवा उनके आश्रित इन आर्थिक सहायताओं के लिये केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण ऊना मेज़र रघवीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा पॅन्यूरी ग्रांट, विवाह ग्रांट, शिक्षा ग्रांट, चिकित्सा ग्रांट, अंत्यष्टि ग्रांट, व्यवसायिक प्रशिक्षण ग्रांट सहित अन्य वित्तीय सहायताएं प्रदान की जाती हैं।उन्होंने बताया कि इन आर्थिक सहायताओं के लिए आवेदन करने  की अंतिम तिथि सहित संपूर्ण जानकारी केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित कर लें।-000-

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here