Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir बीएसएफ ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने करवाई...

बीएसएफ ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच

राजौरी(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। बीएसएफ ने मंगलवार को राजौरी जिले में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था। शिविर में सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोगों ने डाक्टरों की टीम से अपने स्वास्थ्य की जांच करायी और स्वास्थ्य संबंधित परामर्श लिया। शिविर में डाक्टरों ने जरुरतमंद मरीजों को निशुल्क में दवाईयां भी दी। वहीं बीएसएफ अधिकारी ने स्कूली बच्चों में जरूरत का सामान भी दिया गया और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। अंडर सिविक एक्शन के तहत बीएसएफ की 59 बटालियन द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला के दूरदराज के गांव पंजग्राईं में आयोजित किया गया था।

Advertisements

जिसका शुभारंभ डीआईजी बीएसएफ इंद्रदेव सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर बीएसएफ के डाक्टर, अधिकारी- जवान भी मौजूद थे। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि जहां बीएसएफ सीमा की रक्षा संभाले हुए है वहीं आवाम की परेशानियों को समझ उनका समाधान करने का कार्य कर रही है। बीएसएफ द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। जिससे वहां के बुजुर्ग , महिलाओं, बच्चों की जांच हो सके और उन्हें स्वास्थ्य संबंधित सही परामर्श मिल पाये। उन्होंने कहा कि यह बीएसएफ का कर्तव्य है कि वह अपने देशवासियों को एकजुट और सुरक्षित रखें। ग्रामीण मोहम्मद सादिक , रियाज अहमद, रुकसाना , रफीक अहमद आदि ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है। क्योंकि दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती है। ग्रामीणों ने कहा कि बीएसएफ व सेना द्वारा उन्हें निशुल्क उपचार और दवाईयां मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को इस कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here