Sunday, October 11, 2026
Home Crime गांव पटियाडिय़ां में फार्म हाउस से मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने...

गांव पटियाडिय़ां में फार्म हाउस से मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-ऊना मार्ग पर पड़ते गांव पटियाडिय़ां में एक फार्म हाउस पर रहते व्यक्ति का शव मिलने का समाचार है। पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति किसी के फार्म हाउस पर काम करता था तथा गत रात्रि उसके कुछ रिश्तेदार उससे मिलने पहुंचे हुए थे।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने खाया-पिया और उसी दौरान उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया व पत्नी वहां से चली गई। कयास लगाया जा रहा है कि इसके बाद रिश्तेदारों के साथ उसका झगड़ा हो गया और उन्होंने उसकी हत्या कर दी व जाते समय उसका मोटरसाइकिल भी तोड़ गए। पुलिस ने जानकारी जुटाकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान संबंधी जानकारी नहीं मिल पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here