बंगाल में ला एंड आर्डर संभालने में नाकाम रही ममता सरकार को तुरंत किया जाए बर्खास्त: रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रदेश भाजपा के स्पोट्र्स सैल के कन्वीनर डा. रमन घई ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पिछले समय से हो रही निर्मम हत्याओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए केन्द्र से ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति राज लगाने की मांग की। डा. घई ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में आज कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई तथा जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का गुंडाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश कर रहा है। इसका उदाहरण डी.एम.सी. कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्याएं करना है।

Advertisements

डा. घई ने कहा कि आज पश्चिमी बंगाल में ममता के राज में भाजपा सहित किसी भी विरोधी पार्टी का कार्यकर्ता अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा तथा आए दिन डी.एम.सी. के नेता गुंडागर्दी का नंगा नाच कर भाजपा व अन्य पार्टियों के दमन कर उनकी आवाज दबाने में लगे हुए है। डा. घई ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता ने ममता बैनेर्जी को सत्ता से हटाने व भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है जिससे ममता बैनर्जी सहित टी.एम.सी. के कार्यकर्ता परेशान है। डा. घई ने ग्रहमंत्री व राष्ट्रपति से मांग की कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा सहित अन्य पार्टियों के जानमाल रक्षा करने में नाकाम रही ममता की टी.एम.सी. की सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्टरपति राज लगाया जाए ताकि बंगाल में लोगों के कतलेआम को रोका जा सके।

इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, दलजीत सिंह, डा. राज कुमार सैनी, डा. वशिष्ट कुमार, हरजीत सिंह , जसवीर सिंह, रमनीश, गगनदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here