देश का सर्वोत्तम पर्व है संविधान दिवस: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यालय शारत्री मार्किट में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद,धर्मपाल सभरवाल, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, विजय पठानिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बाबा साहिब अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पण किये। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को बाबा साहिब अम्बेडकर की याद में मनाया जाता है।

Advertisements

26 नवंबर 1949 को संविधान का पारूप बन कर तैयार हुया था। संविधान सभा समिति के अध्यक्ष के तौर पर बाबा साहिब अम्बेडकर के बड़ी लगन और मेहनत से अपने सहयोगी सदस्यों के साथ तैयार किया था और वर्ष 2015 से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस प्रोग्राम को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि बाबा साहिब अम्बेडकर के अथक प्रयासों को देश भर में प्रसारित करना है। श्री सूद ने कहा कि 2 साल 11 महीने 18 दिन में देश का संविधान तैयार किया गया है। जिसमें समान न्याय, समान अवसर के मूल उद्देश्यों को पूरा किया जा सके तथा एक बेहतर भारत का निर्माण हो सके।

देश की लोकतंत्रिक व्यवस्था के लिए संविधान का होना बहुत जरूरी है, जिस तरहा शरीर में मेरू दडं की भांति नियंत्रण एवं समन्वय का काम करता है ठीक उसी तरह देश का सविधान करता है। उनहोंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने देश के इस महान पर्व की जानकारी होना अवशक है ताकि वह अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हो। जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने संविधान पर्व की शुभकामनाये देते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही इस दिन को संविधान दिवस के रूप में अधिकारिक रूप में मनाने की घोषणा की थी, जिसे भारतीय जनता पार्टी हर साल बड़ी श्रद्धा से मनाती है। जिला भाजपा की ओर से संविधान दिवस का कार्यक्रम मंडल स्तर पर भी मनाया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि इस महान पर्व को सरकारी स्तर या राजनितिक पार्टिओं तक सीमित नहीं होना चाहिए आम लोगों तक भी इस दिवस की महत्ता का प्रचार होना चाहिए।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, सुरेश भाटिया (बिट्टू ),पूर्व पार्षद तीर्थ राम, कुलवंत कौर, अर्चना जैन, गुरप्रीत कौर , सुरिंदर भट्टी, आनंदवीर सिंह, भारत भूषण वर्मा, सुधीर शर्मा,अनिल हंस, मुखी राम, निपुण शास्त्री, जिंदु सैनी, मोहिंदर सैनी, शिव कुमार काकू, चिंटू हंस,शरद सूद,शम्मी वालिया, यशपाल शर्मा, कमल वर्मा, गौरव गर्ग, मोहिंदर पाल धीमान आदि उपस्तिथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here