Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur उमेश दमन गांधी ग्रुप स्टूडैंट यूनियन के प्रधान नियुक्त

उमेश दमन गांधी ग्रुप स्टूडैंट यूनियन के प्रधान नियुक्त

daman-appointed-president-student-union-gandhi-group.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज गांधी ग्रुप स्टूडैंट ऑफ यूनियन के आल इंडिया प्रधान हरमन विरक के निर्देशानुसार सर्वसम्मति के साथ यूनियन की ओर से उमेश दमन को जिला होशियारपुर का प्रधान नियुक्त किया गया।

Advertisements

इस मौके पर विशेष तौर से पहुंचे गोल्डी चकवाला, अनिल हंस व युवा नेता भाजपा चिंटू हंस ने कहा कि दमन एक युवा नेता के तौर पर उभर रहा है तथा यूनियन प्रधान के तौर पर वे एक अच्छा लीडर साबित होगा। उन्होंने युवाओं को पढ़ाई करने और विद्यार्थियों की समस्या के हल हेतु प्रयासरत रहने की प्रेरणा की।

इस अवसर पर मिक्की सिंह खोसला, पंडित बनी शर्मा, बंटी पदेर, डी. सिंह, रिक्की खोसला, विन्नी सूद, बिंदर चब्बेवाल, मंगजीत, रिक्की खोसला, शिभम शिवी आदि मौजूद थे। इस मौके पर वाईस प्रधान गुरप्रीत सिंह, चेयरमैन के.पी.सचदेवा, महासचिव अरचित गुप्ता आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here