नगर निगम व कौंसिल चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक जीत करेगी दर्ज: विनोद शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी विनोद शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने बैठक की शुरुआत में 14 मंडलों के संगठनात्मक ढांचे की विस्तृत जानकारी से विनोद शर्मा को अवगत करवाया और नगर निगम होशियारपुर के साथ-साथ नगर कौंसिल हरियाणा, शामचौरासी, गढ़शंकर में होने जा रहे चुनावों के सम्बन्धी रिपोर्टिंग की। इस मौके पर उपस्थित जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विनोद शर्मा ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत होना चाहिए, जिसके परिणाम अच्छे आते हैं। उन्होंने कहा कि बेशक कांग्रेस सरकार ने अवैध व मनमाने ढंग से वार्डबंदी की है लेकिन भाजपा कार्यकत्र्ता प्रत्येक चुनौती को स्वीकार करते हुए चुनाव में उतरेंगे और जीत दर्ज करवाएंगे।

उन्होंने जिला टीम से ऐसे लोग की सूची तैयार करके काम में लगाने का आग्रह किया जो चुनावों के समय अपना ज्यादा से ज्यादा समय पार्टी को दे सके। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा की भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के पास जनता की कचैहरी में जाने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि पिछले साढ़े 3 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी जनता के साथ धोखे के अलावा कुछ नहीं किया गया। अब जनता इन चुनावों से अपना हिसाब बराबर करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व हिमाचल के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कार्यकत्र्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं।

चुनाव के समय में कार्यकत्र्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाएगी आपसी मनमुटाव छोडक़र पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों को एकजुट होकर पार्टी जिताकर कर पार्टी को मजबूत करने का काम कार्यकर्ता करेंगे, ऐसी ऊमीद उन्हें सबसे है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिंदर पाल मान, विजय सूद, विजय अग्रवाल, निति तलवाड़, कुलवंत कौर, कविता परमार, नरिंदर कौर, सुनीता दुआ, अर्चना जैन, गुरप्रीत कौर, सतीश बावा, अनिल हंस, शम्मी वालिया, कमल वर्मा, अमरजीत लाडी, संजू अरोड़ा, मनजिंदर सियान, राज कुमार, शिव कुमार काकू, शरद सूद, गुरजीत सूरी, अजय चोपड़ा, पारस, विनय, हरजीत सिंह, सुखवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here