Sunday, October 18, 2026
Home Education विश्व दिव्यांग दिवस पर रेलवे मंडी स्कूल में करवाए आनलाइन स्लोगन व...

विश्व दिव्यांग दिवस पर रेलवे मंडी स्कूल में करवाए आनलाइन स्लोगन व पोस्टर मैकिंग मुकाबले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर में प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा की अगुवाई में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के आनलाइन माध्यम से पोस्टर मेकिंग तथा स्लोगन लेखन मुकाबले करवाए गए। इन प्रतियोगिताओं में पूनम कुमार, लवप्रीत कौर, मनजीत कौर, प्रीति, राजविंदर कौर, सीआ रानी तथा किरन विर्दी आदि बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisements

इस मौके पर ललिता अरोड़ा ने विश्व दिव्यांग दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्याग व्यक्तियों के प्रति समाज में असमानता को मिटाना तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए उनके छिपे हुनर को समाज के सामने उजागर करना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने स्कूल के दिव्यांग अध्यापक जसपाल सिंह पर भी बहुत गर्व है जो अपनी पूरी तनदेही से स्कूल के बच्चों को संगीत सीखाते हैं तथा उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे स्टेट तथा नैशनल स्तर पर पुरसकिार प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर जसप्रीत कौर, सुमन बाला, निर्मल कौर, रविंदर कौर आदि अध्यापक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here