बाबा साहिब जी ने सभी धर्मों व समूह समाज को संविधान में बराबरी के दिए अधिकार: सरोआ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज भलाई मोर्चा के मुख्य कार्यालय सरकारी कॉलेज रोड,होशियारपुर में बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी का परिनिर्माण दिवस मनाया गया। सब से पहले समाज भलाई मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दविन्द्र कुमार सरोआ ने बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि भेंट की। दविन्द्र कुमार सरोआ ने बताया कि बाबा साहिब भारत देश के संविधान निर्माता पहले कानून मंत्री बने। बाबा साहिब जी ने अपनी जि़ंदगी समाज की सेवा में देश को उंचा उठाने में लगा दी। बाबा साहिब जी ने सभी धर्मों को समूह समाज को संविधान में बराबरी के अधिकार दिए हर व्यक्ति पढ़ लिख सकता है, हर एक रोजग़ार कर सकता है, हर एक व्यक्ति अपना घर बना सकता है, अपनी ज़मीन जायदात खरीद बेच सकता है। बाबा साहिब जी ने संविधान में लिख कर दिया की भारत में लोकतंत्र राज होगा, जो लोगों द्वारा चुना होगा। बाबा साहिब ने सभ को एक वोट का अधिकार दिया, जो व्यक्ति बालिग है, जिस की आयु 18 साल से अधिक है वह अपनी मर्जी से वोट डाल सकता है।

Advertisements

दविन्द्र कुमार सरोआ जी ने बताया कि आज की सरकारें लोकतंत्र का गला घोट रही हैं। हर तरफ धक्का ही हो रहा है, कभी किसान मज़दूर, हिन्दु मुसलमान, हर तरफ अत्याचार हो रहा है। आज की सरकारों ने जवानों तथा किसानों को आमने सामने खड़ा कर दिया है। किसान अपने अधिकारों की मांग नहीं कर सकते। किसानों को अन्नदाता कहा जाता है, इस अन्नदाता पर ऑर्डीनेंस बिल पास धक्के के साथ करके किसानों के अधिकारों पर डाका मार रहे हैं। आज किसानों को घरों से बाहर निकल कर सडक़ों पर बैठने के लिए मज़बूर किया जा रहा है। श्री सरोआ जी ने कहा कि समाज भलाई मोर्चा किसानों के साथ कन्धे से कंधा मिला कर खड़ा है। श्री सरोआ ने केन्द्र सरकार मोदी सरकार को कहा कि यह जो तीन बिल पास किए गए हैं, ऑर्डीनेंस बिल तुरंत वापिस लिये जाऐं।

किसानों को उनके अधिकार दिये जायें ताकि किसान खुशी-खुशी अपने घरों को वापिस लौट आयें। इस अवसर पर समाज भलाई मोर्चा के अलग-अलग वर्करज़ मलकीत सिंह मिन्टू, भुपिन्द्र सिंह, अंकलेश्वर भारती, पप्पु, राकेश कुमार, राज कुमार, जसजीत सिंह सैनी, राम सरुप, सोनू, हरजिन्द्र कुमार मिन्टू आदि ने बाबा साहिब जी को श्रद्धांजली भेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here